संस्कृत साहित्य में विश्वनाथभट्ट का अवदान
संस्कृत साहित्य में विश्वनाथभट्ट का व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व
Abstract
17वीं और 18वीं शताब्दी के प्रख्यात संस्कृत विद्वान, कवि एवं संन्यासी विश्वनाथ भट्ट के व्यक्तित्व, पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनके बहुआयामी साहित्यिक अवदान का विस्तृत एवं सप्रमाण मूल्यांकन तथा महाराष्ट्र के चित्तपावन ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाले विश्वनाथ भट्ट ने अपना अधिकांश सक्रिय जीवन काशी के विद्या-केंद्र और आमेर राजघराने विशेषकर राजा रामसिंह और सवाई जयसिंह के सान्निध्य में व्यतीत किया। उनके द्वारा रचित तीन प्रमुख ग्रंथ - 'शृंगारवापिका' नाटिका, 'रामविलासकाव्यम्'ऐतिहासिक, कर्मकांडीय एवं प्रशस्ति काव्य, और 'शम्भुविलास'विशुद्ध भक्ति काव्य,संस्कृत साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। प्रो. पी. के. गोडे के अनुसंधानों तथा 'रामविलासकाव्यम्' के आधार पर कवि के ऐतिहासिक, साहित्यिक और आध्यात्मिक विकास क्रम को सप्रमाण उद्घाटित करता है।