Hindi

सुदर्शनोदय महाकाव्य में सन्निहित जैन दर्शन के तत्त्व

Authors

  • seema seema PhD Sanskrit Despline IGNOU

Abstract

आचार्यज्ञानसागरजीमहाराजउन्नीसवींशताब्दीकेउत्तरार्द्धएवंबीसवींशताब्दीकेपूर्वार्द्धमेंदिगम्बरजैनपरम्पराकेविद्वान्आचार्य, साधकएवंसंस्कृतकेप्रख्यातमहाकाव्यकारकेरूपमेंप्रतिष्ठितरहे।उन्होंने संस्कृत और हिन्दी में अनेक ग्रन्थों की रचना की। उनके प्रमुख संस्कृत महाकाव्यों में जयोदय, सुदर्शनोदय, वीरोदय और भद्रोदय हैं, जिनमेंसुदर्शनोदय महाकाव्य का विशेष महत्त्व है। इसमें सुदर्शन सेठ के चरित्र के माध्यम से जैन धर्म, दर्शन और साधना के विविध पक्ष प्रस्तुत हुए हैं। नौ सर्गों में विभक्त इस महाकाव्य में आत्मा की नित्यता, कर्म-बन्ध, कर्म-निर्जरा, वीतरागता, समत्व, अनासक्ति और मोक्ष जैसे जैन दर्शन के प्रमुख दार्शनिक तत्त्व कथानक में समाहित हैं। सुदर्शन का जीवन धैर्य, संयम और आत्मबल का परिचय देता है। विषम परिस्थितियों में भी उसका समभाव बनाए रखना जैन जीवन-दृष्टि को स्पष्ट करता है। उसका चरित्र सांसारिक आकर्षणों से ऊपर उठकर आत्मकल्याण की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्रस्तुत शोध-पत्र में सुदर्शनोदय महाकाव्य के उद्धरणों के आलोक में उसमें निहित जैन दर्शन के प्रमुख तत्त्वों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

Published

2026-10-13

How to Cite

seema, seema. (2026). Hindi: सुदर्शनोदय महाकाव्य में सन्निहित जैन दर्शन के तत्त्व. जम्बूद्वीप - the E-Journal of Indic Studies (ISSN: 2583-6331), 5(2). Retrieved from http://journal.ignouonline.ac.in/index.php/jjis/article/view/2525