‘उत्तरसीताचरितम्’ महाकाव्य में अंतर्निहित मानवीय एवं दार्शनिक चिन्तन
‘उत्तरसीताचरितम्’ महाकाव्य में अंतर्निहित मानवीय एवं दार्शनिक चिन्तन
Keywords:
उत्तरसीताचरितम्, आचार्य रेवाप्रसाद द्विवेदी, मानवीय मूल्य, दार्शनिक चिन्तन, करुणा, त्याग, नैतिकता, आत्म-अनुशासन, मानवता, विश्व-मातृत्व, कैवल्य, भारतीय संस्कृति।Abstract
आचार्य रेवाप्रसाद द्विवेदी विरचित ‘उत्तरसीताचरितम्’ संस्कृत साहित्य की एक विलक्षण एवं युगान्तरकारी महाकाव्यात्मक रचना है। यह काव्य केवल रामकथा के उत्तर प्रसंग का पुनराख्यान मात्र नहीं है, अपितु मानव-जीवन के गहन नैतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का दार्शनिक आख्यान है। इसमें कवि ने पौराणिक कथानक के माध्यम से जीवन के उन शाश्वत प्रश्नों को उद्घाटित किया है, जो प्रत्येक युग के मानव के लिए प्रासंगिक बने रहते हैं। काव्य में मानवीय संवेदना, नैतिक चेतना, आत्मिक उत्कर्ष और लोकमंगल की भावना का अत्यन्त सूक्ष्म एवं प्रभावशाली चित्रण हुआ है।